NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने की आर्यन खान की काउंसलिंग, आर्यन ने कही ये बात
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने काउंसलिंग की। इस दौरान आर्यन ने एनसीबी अधिकारियों को आश्वासन दिया कि वह गरीबों के कल्याण के लिए काम करेंगे और ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे भविष्य में उनके नाम पर कलंक लगे। एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े सहित अधिकारियों द्वारा परामर्श के दौरान, आर्यन ने कहा कि उनकी रिहाई के बाद वह गरीबों के सामाजिक और वित्तीय उत्थान के लिए काम करेंगे और कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेंगे जो उन्हें गलत कारणों से प्रचारित कर सके।
बता दें कि आर्यन खान इन दिनों ड्रग्स मामले में आर्थर रोड जेल में बंद हैं। उन्होंने 15 अक्टूबर को अपने माता-पिता से वीडियो कॉल पर बात की थी। आर्यन खान से मिलने उनके मम्मी-पापा जेल नहीं आए, बल्कि वीडियो पर अपने लाडले से बात की। जेल अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शाहरुख खान और गौरी खान से आर्यन की बात कराई गई है। आर्यन ने करीब 10 मिनट तक अपने पैरेंट्स से बात की। पिछले साल कोरोना काल के दौरान ही जेल में वीडियो कॉल की व्यवस्था शुरू की गई, जिससे कैदी अपने घरवालों से बात कर सकें।
