पश्चिम बंगाल में NCC कैडेटों को नहीं मिलेंगे यह सुविधा, पढ़िए पूरा मामला
पश्चिम बंगाल में एनसीसी कैडेट्स परेशानियों का सामना कर रहे है। वित्तीय संकट से जूझ रही एनसीसी को राज्य सरकार ने एक बार फिर फंड देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद एनसीसी ने केंद्र सरकार के सामने ये मुद्दा उठाया है। एक लाख से अधिक एनसीसी कैडेटों वाला पश्चिम बंगाल इस संगठन के नामांकन के मामले में शीर्ष राज्यों में शामिल है, और राज्य सरकारें इन युवाओं के प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियों में शामिल कुल खर्च का 25 प्रतिशत वहन करती है।
पश्चिम बंगाल और सिक्किम निदेशालय, एनसीसी के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल उदय शंकर सेनगुप्ता ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में वरिष्ठ कैडेटों के लिए 'बी' और 'सी' प्रमाणपत्र परीक्षाओं के लिए शिविर आयोजित नहीं किए जा सकते क्योंकि राज्य पर्याप्त धन जारी नहीं कर रहा है। साल 2023 में कम से कम 50,000 कैडेट अपनी 'बी' और 'सी' प्रमाणपत्र परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि इस साल पर्याप्त संख्या में शिविर आयोजित नहीं किए गए।
