पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट जारी, कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट
( words)
सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स जारी कर दिए हैं। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, आज भी देश के सभी महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। लगातार 19वें दिन तेल कंपनियों ने ईंधन के रेट्स में बदलाव नहीं किया है। आपको बता दें दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को घटा दिया था, जिसके बाद पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 10 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो गया। केंद्र सरकार के इस कदम के बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी ईंधन पर वैट में कटौती की।
