भारत के अधिकतर भागों में बदला मौसम का मिजाज़
मौसम विभाग ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए बेंगलुरु में बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। बेंगलुरु में चार दिन बारिश होने की संभावना है। वहीं, पहाड़ी राज्यों की बात की जाए तो यहां ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी और हल्की बारिश के कारण तापमान में भारी गिरवाट देखी गई है. ऐसे में अब पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है। राजधानी दिल्ली में पहले से ज्यादा ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से ठंड और बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, अभी भी ठंड उतनी नहीं है जितनी दिसंबर के महीने में आमतौर पर होती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी कड़कड़ाती ठंड के लिए 15 दिसंबर तक इंतजार करना पड़ेगा, जब दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
