जम्मू-कश्मीर में टार्गेट किलिंग केस में NIA ने कसा शिकंजा, घाटी में 11 ठिकानों पर छापेमारी
( words)
श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी की 11 जगहों पर NIA आतंकियों के मददगार पर शिकंजा कस रही है। NIA कश्मीर में ओवरग्राउंड आतंकियों की तलाश में इस वक़्त छापेमारी कर रही है। श्रीनगर, बारामूला, पुलवामा, अवंतीपुरा, सोपोर और कुलगाम में 11 जगहों पर छापेमारी चल रही है। श्रीनगर में 4 जगहों पर छापेमारी हो रही है। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए ने इस महीने की 13 तारीख को इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और चार कथित आरोपियों की पहचान चट्टाबल श्रीनगर निवासी वसीम अहमद सोफी, शेरगढ़ी श्रीनगर के तारिक अहमद डार, परिमपोरा श्रीनगर के बिलाल अहमद मीर उर्फ बिलाल फूफू के रूप में की थी। और राजौरी कदल श्रीनगर के तारिक अहमद बफंडा को भी गिरफ्तार किया।
