4 एमसी में बजा चुनावी बिगुल, 142 पाेलिंग स्टेशन पर 7 अप्रैल काे वाेटिंग ,22, 23 और 24 मार्च काे भरे जाएंगे नामांकन
आरपी नेगी। शिमला
प्रदेश के चार नगर निगमों में चुनावी बिगुल बज गया है और 7 अप्रैल काे सुबह 6 से दाेपहर 4 बजे तक वाेटिंग हाेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज यानी शनिवार की छुट्टी के दिन अधिसूचना भी जारी कर दी है। ऐसे में तीन नए नगर निगम साेलन, मंडी, पालमपुर में पहली बार और धर्मशाला में दूसरी बार चुनाव हाेना है। स्टेट इलेक्शन कमीशन की ओर से जारी नाेटिफिकेशन के मुताबिक 22, 23 और 24 मार्च काे सुबह 11 से दाेपहर 3 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे, जबकि 25 मार्च काे सुबह 10 बजे से नामांकन पत्राें की छंटनी हाेगी। 27 मार्च काे सुबह 10 से दाेपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। उसी दिन प्रत्याशियाें काे चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 22 मार्च काे पाेलिंग स्टेशन की लिस्ट जारी की जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चार नगर निगमों में 142 पाेलिंग स्टेशन हैं।
1 लाख 38 हजार वाेटर्स
चार नगर निगम में हाेने वाले चुनाव के दाैरान 1 लाख 38 हजार 666 वाेटर्स लाेकतंत्र में भूमिक निभाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम मंडी में 32 हजार 533, नगर निगम पालमपुर में 33 हजार 333, नगर निगम धर्मशाला में 37 हजार 986 तथा नगर निगम साेलन में 34 हजार 814 मतदाता हैं।
69 हजार 69 महिला वाेटर्स
चार नगर निगमों में इस बार 69 हजार 69 महिला मतदाता हैं। साेलन में 16 हजार 901 महिला और 17913 पुरूष मतदाता हैं। इसी तरह से एमसी मंडी में 16514 महिला और 16 हजार 19 पुरूष, पालमपुर में 16 हजार 703 मतदाता महिला और 16 हजार 630 पुरूष वाेटर्स हैं। जबकि नगर निगम धर्मशाला में 18 हजार 951 महिला और 19 हजार 35 पुरूष वाेटर्स हैं।
सबसे अधिक मंडी में 38 पाेलिंग स्टेशन
नगर निगम मंडी में सबसे अधिक 38 पाेलिंग स्टेशन हैं। जबकि साेलन में 36 और पालमपुर तथा धर्मशाला में 34-34 पाेलिंग स्टेशन हैं। जहां 7 अप्रैल काे सुबह 8 से दाेपहर 4 बजे तक वाेटिंग हाेगी और उसी दिन मतदात के तुरंत पश्चात काउंटिंग हाेगी।