अब NIA करेगी उरी में हुई घुसपैठ की जांच, गिरफ्तार आतंकी ने किया ये बड़ा खुलासा
( words)
पाकिस्तान समर्थित आतंकियो का ग्रुप लगातार लाइन ऑफ कंट्रोल के जरिए जम्मू से होते हुए घाटी में घुसने की प्लानिंग बना रहे हैं और इसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआईभी सीमा पार करने में लगातार उनकी मदद कर रही है। पिछले महीने उरी में भी आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। जानकारी के मुताबिक अब इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेगी। पिछले महीने उरी में घुसपैठको विफल करते हुए भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानी आतंकी अली बाबर को पकड़ा था, जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है। बाबर अली ने पूछताछ में बताया है कि उसे घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी सेना से मदद मिली थी।
