रोहडू सिविल अस्पताल में असुविधाओं के प्रति एनएसयूआई का धरना प्रदर्शन
आज एनएसयूआई ने रोहडू सिविल अस्पताल में असुविधाओं के प्रति धरना प्रदर्शन किया और प्रदेष सरकार के प्रति नारेबाजी की एनएसयूआई राज्य उपाध्यक्ष वीनू मेहता ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से रोहडू सिविल अस्पताल में किसी भी तरह के टेस्ट नही हो रहे है। उपचाराधीन रोगियों व उनके परिजनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आम गरीब लोगों से निजी लेबो में पैसा वसूला जा रहा है। रोहडू की आवाम को लुटा जा रहा है। अल्ट्रा साउंड तक नहीं करवाए जा रहे लोगों को प्राइवेट अस्पतालों का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। एनएसयूआई ने सरकार को चेताया की अगर सिविल अस्पताल में जल्द सारी सुविधाओं फ्री नही दी गई तो एनएसयूआई आने वाले दिनों में अगर प्रदर्षन करेगी।
एनएसयूआई ने सिविल अस्पताल रोहडू में चिकित्सक अधीक्षक रविंद्र शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा। इस धरने प्रदर्शन में एनएसयूआई रोहडू इकाई के रमीज रजा, विशाल बुशेहरी, प्रतीक कोशल, गौरव ठाकुर, सौरव ठाकुर, रविकांत शर्मा, अंशुल मिस्टा, अक्षु सिस्टा, यशिका कल्याण, साक्षी धारटा, सुनीता कोयलान, हिमांशी बेटान व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
