ओपीएस : हजारों कर्मचारी पहुंचे शिमला, जोरदार प्रदर्शन
- जो ओपीएस बहाल करेगा वो ही प्रदेश पर राज करेगा
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेशभर से शिमला पहुंचे कर्मचारी शिमला की टूटीकंडी क्रॉसिंग में जुट गए हैं और विधानसभा की तरफ कूच कर रहे है। मंडी से शुरू हुई पदयात्रा शिमला पहुंच गई है। कर्मचारी ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे है। 'जो ओपीएस बहाल करेगा वो ही प्रदेश पर राज करेगा' के नारों के साथ कर्मचारी प्रदर्श कर रहे है। प्रदर्शन के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और चौड़ा मैदान में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। उधर विधानसभा के मुख्य गेट पर सन्नाटा पसरा हुआ है और विपक्ष ने प्रश्न काल से पहले ही सदन में हंगामा कर दिया है। जानकारी मिल रही है की इस विषय पर मुख्यमंत्री आज शाम को मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमे इस विषय पर आम सहमति बनाने पर चर्चा होगी।
