मध्य प्रदेश के जबलपुर में उपद्रवियों का तांडव, पुलिस पर पथराव कर फेंके जलते पटाखे
( words)
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में मंगलवार को कुछ लोगों ने कथित तौर पर पुलिस पर पथराव करने के साथ जलते हुए पटाखे फेंक दिए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आत्मरक्षा में लाठीचार्ज किया और उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि घटना शहर के मछली बाजार इलाके में पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन मिलाद-उन-नबी के मौके पर उस वक्त हुई। जब बड़ी तादाद में लोग मस्जिद में नमाज अदा करने जा रहे थे। वहीं, पुलिस उन्हें निर्धारित मार्ग से जाने के लिए कह रही थी। संवेदनशील इलाका होने के कारण पुलिस सावधानी बरत रही थी।
