कजाकिस्तान में क्रैश हुआ यात्री विमान, 100 से ज्यादा लोग थे सवार
कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास बुधवार को एक यात्री विमान क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि इस विमान में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चला है कि इसमें कुछ लोग जीवित बचे हैं। मंत्रालय ने कहा कि इमरजेंसी सर्विसेज दुर्घटनास्थल पर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। रूसी समाचार एजेंसियों ने कहा कि विमान का संचालन अज़रबैजान एयरलाइंस के ज़रिए किया जा रहा था और यह रूस के चेचन्या में बाकू से ग्रोज़नी के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन ग्रोज़नी में कोहरे के कारण इसका मार्ग बदल दिया गया। अज़रबैजान एयरलाइंस की तरफ से हादसे के बारे में फौरन कोई बयान जारी नहीं किया गया है, हालांकि कज़ाख मीडिया का कहना है कि विमान में 105 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे।
