देश में लगातार 5वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानिए आज दामों की कितना आया उछाल
( words)
देश में दिन पर दिन महंगाई बढ़ती ही जा रही है। ईंधन के दामों ने आसमान छू लिया है। देश में आज लगातार 5वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। आज भी पेट्रोल और डीजल 35-35 पैसे महंगा हुआ है। दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल का दाम 109.34 रुपए और एक लीटर डीजल का दाम 98.07 रुपए हो गया है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 115.15 रुपए हैं। वहीं, एक लीटर डीजल 106.23 रुपए में मिल रहा है। वहीं, दक्षिण राज्य चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.04 रुपए हैं। एक लीटर डीजल 102.25 रुपए में मिल रहा है।
