PM मोदी ने हरियाणा में चिंतन शिविर को किया सम्बोधित
( words)
हरियाणा के सूरजकुंड में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आज आखिरी दिन था। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन से इस चिंतन शिविर की शुरुआत की थी, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सभी प्रदेशों के गृहमंत्रियों को भी संबोधित किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश में त्योहार का सीजन है, देश में शांति से त्योहार मनाए। कानून व्यवस्था को लेकर पीएम ने कहा कि इसका सीधा संबंध राज्य के विकास से है। सूरजकुंड में हो रहे इस चिंतन शिविर में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री शामिल थे। चिंतन शिविर में साइबर अपराध, ड्रग तस्करी, सीमा प्रबंधन,कट्टरपंथ सहित तमाम चुनौतियों पर भी मंथन हुआ। पीएम मोदी ने राज्यों के गृहमंत्रियों को कहा कि देश की तरक्की के लिए काम करें।
