16वें ईस्ट एशिया सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअली होने वाले 16वें ईस्ट एशिया सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। ईस्ट एशिया सम्मेलन रणनीतिक वार्ता के लिए इंडो-पैसिफिक का प्रमुख मंच है जिसमें चीन, अमेरिका और रूस सहित कुल अठारह देशों के प्रमुख नेता सदस्य के तौर पर भाग लेते हैं। वहीं इस समिट में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल होंगे।
पीएमओ के अनुसार 16वें इस्ट शिखर सम्मेलन शामिल होने वाले सभी प्रमुख नेता वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आतंकवाद, कोविड -19 सहयोग, समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हित और चिंता के मामलों पर चर्चा करेंगे। PMO ने कहा कि नेताओं से उम्मीद की जा रही है कि वो मेंटल हेल्थ, टूरिज्म के माध्यम से आर्थिक सुधार और ग्रीन रिकवरी पर घोषणाओं को स्वीकार करेंगे, जिन्हें भारत द्वारा सह-प्रायोजित किया जा रहा है। बता दें कि यह समिट हिंद-प्रशांत में व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण मंच है।
