उतर प्रदेश में पहली वर्चुअल रैली करेंगे पीएम मोदी, 5 जिलों के मतदाताओं को करेंगे संबोधित
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सभी पार्टियों ने अपनी प्रचार की रफ्तार भी तेज कर दी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वर्चुअल रैली के माध्यम से उत्तर प्रदेश के पांच जिलों के लोगों को संबोधित करेंगे। यूपी के चुनाव के प्रचार के दौरान ये पीएम की पहली रैली होगी। वहीं इस रैली के बारे में जानकारी देते हुए पीएम ने ट्वीट कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने 29 जनवरी को ट्वीट करते हुए कहा, 'जन भागीदारी और जन विश्वास में ही लोकतंत्र की ताकत निहित है। 31 जनवरी को यूपी के 5 जिलों के लिए होने वाली वर्चुअल रैली में आपकी हिस्सेदारी महत्वपूर्ण है। मेरा आग्रह है कि इस रैली के लिए आप अपने सुझाव नमो ऐप पर जाकर अवश्य साझा करें।'
