कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन , शिमला शहर में 11 परीक्षा केंद्र
विवादों में रही हिमाचल पुलिस भर्ती परीक्षा का फिर से आज प्रदेश भर में आयोजित की गई है। परीक्षा के लिए शिमला शहर में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।जहा अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से पहुचने शुरू हो गए है और पुलिस द्वारा चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्रों में भेजा गया। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है । और किसी भी तरह की चीजें अंदर अभ्यार्थियों नहीं ले जा सकते हैं यहां तक कि फोन भी बाहर ही रखे जा रहे हैं ।डीएसपी शिमला कमल वर्मा ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन आज करवाया जा रहा है और शिमला शहर में 11 केंद्र इसके लिए बनाए गए हैं कुल अभ्यार्थी 5144 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे अभ्यार्थियों को पहले ही रोल नंबर भेज दिए गए हैं और कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा का आयोजन किया जाएगा परीक्षा केंद्रों के अंदर सीसीटीव कैमरे से नजर रखी जा रही है इसके अलावा वीडियोग्राफी भी की जा रही है।
दोपहर 1 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी बाहर आये तो उन्होंने कहा कि पिछली बार पेपर लीक होने से वह काफी मायूस हैं क्योंकि पिछली बार उन्होंने परीक्षा उतीर्ण कर ली थी। लेकिन पेपर लीक होने के चलते यह परीक्षा रद्द कर दी गई और आज दोबारा से परीक्षा आयोजित की गई इस बार पिछले बार के मुकाबले पेपर काफी कठिन था इस बार पेपर लीक होने का डर नहीं सता रहा है अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने परीक्षा को लेकर काफी ज्यादा तैयारियां की थी। लेकिन पेपर लीक हो गया और अब दोबारा से पेपर लीक होने की संभावना नही लग रही।अभ्यर्थियों ने पिछली बार उनका चयन हो गया था और पिछले कल से ट्रेनिंग आरम्भ हो जानी थी लेकिन अब दुबारा से परीक्षा दे रहें है।अब पता नही है कि इस बार परीक्षा में उतीर्ण होंगे य नही पता नही।वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने कहा कि वह आहत हैं कि पिछली बार की परीक्षा रद्द हो गयी अब इस बार चयन का पता नही।उन्होंने कहा काफी मेहनत और कोचिंग के बाद परीक्षा उतीर्ण की थी परन्तु वहीं अब दो माह बाद फिर परीक्षा दी है चयन का कह नही सकते।
