दिल्ली के गाज़ीपुर और टीकरी बॉर्डर से पुलिस ने हटाई बैरिकेडिंग
( words)
किसान आंदोलन को 11 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। 11 महीने बाद टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर से पुलिस ने बैरिकेडिंग हटानी शुरू कर दी है। इन दोनों ही बॉर्डर का एक तरफ का रास्ता खोलने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ये बात सामने आई थी कि रास्ता बंद होने की वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद किसानों ने कहा था कि रास्ता उन्होंने बन्द नहीं किया है, दिल्ली पुलिस ने किया है। फिलहाल जब तक पुलिस और किसानों के बीच पूरी तरह से समझौता नहीं हो जाता तब तक रास्ता बंद ही रहेगा।
