Presidential Elections : भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए शुरू की तैयारी
भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव 2022 के मद्देनजर दिल्लीऔर केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी समेत राज्य विधानसभा सचिवालयों को नामित मतपेटियों, मतपत्रों और अन्य चुनाव सामग्री का वितरण शुरू कर दिया है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है। वहीं, राष्ट्रपति चुनाव की समयसीमा को पूरा करने के लिए मिस्टर बैलेट बॉक्स के नाम से एक हवाई टिकट बुक किया गया है। दरअसल, इस पूरी प्रक्रिया में मिस्टर बैलेट बॉक्स का सबसे अहम रोल होता है। वहीं, ECI ने राज्यों को मतपेटीी, मतपत्र समेत चुनाव सामग्री भेजना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, 14 जुलाई तक इसे सभी राज्यों समेत केंद्र शासित प्रदेशों को भेज दिया जाएगा। आज यानी बुधवार को कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी समेत रिटर्निंग अधिकारी को मतपेटियां सौंपी गई हैं।
