प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव को दी जन्मदिन कि शुभकामनाएं
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी। मुलायम सिंह यादव को बधाई देते हुए मोदी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। वहीं सीएम योगी ने पूर्व रक्षा मंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
