प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की 5G सर्विस की शुरुआत, बोले-देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 5G सर्विस की शुरुआत कर दी है। इस पल को देश भर के लिए ऐतिहासिक बताया जा रहा है। भारत ने टेक्नोलॉजी के एक नए युग में प्रवेश कर लिया है। 5G सर्विस देश को तेज रफ्तार के साथ नई पहचान देने में मदद दिलाएगी। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने1 अक्टूबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं की शुरुआत की। उन्होंने प्रगति मैदान में प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। 5G दूरसंचार सेवाएं देशभर में कवरेज, हाय डाटा रेट और तेजी देगी। पीएम मोदी ने 5G सर्विस को 130 करोड़ भारतवासियों के लिए एक शानदार उपहार बताया है। उन्होंने इसे देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक है और अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत बताया। साथ ही देश भर के लोगों को बधाई दी।
देश के तीन प्रमुख दूरसंचार ऑपरेटरों ने भारत में 5G तकनीक की क्षमता दिखाने के लिए प्रधानमंत्री के सामने कई तकनीकों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में पीएम के सामने हाई-सिक्योरिटी राउटर, साइबर थ्रेट डिटेक्शन प्लेटफॉर्म, अंबुपॉड जैसी 5G तकनीकों का अनुभव कराया गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि उन्हें बेहद गर्व है। भारतीय मोबाइल कांग्रेस को अब एशियन मोबाइल कांग्रेस और ग्लोबल मोबाइल कांग्रेस बनना चाहिए। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि दिसंबर 2023 तक देश के हर तालुका तक जियो 5G की सेवा पहुंच जाएगी।