प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायुसेना की 89वीं वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायुसेना की 89वीं वर्षगांठ पर अपनी शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना को साहस, कर्मठता और पेशेवर रवैए का पर्याय बताते हुए कहा कि देश की अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने में इनका योगदान बेजोड़ है। बता दें कि, 89 साल पहले आज ही के दिन 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना की स्थापना हुई थी। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "वायुसेना दिवस के मौके पर हमारे योद्धाओं और उनके परिवारों को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। भारतीय वायुसेना साहसम कर्मठता और पेशेवर रवैए का जीता जागता उदाहरण है। चुनौतीपूर्ण हालात में एयरफोर्स ने कई बार देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की है। अपनी मानवतावादी स्पिरिट से इन्होंने खुद की अपनी एक अलग पहचान बनाई है। "
