10 जून को आयोजित होगा प्रतिवर्ष ग्रीष्मकाल में प्रान्तस्तरीय प्रशिक्षण वर्ग:डा सत्यदेव
विनायक ठाकुर/देहरा
संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रतिवर्ष ग्रीष्मकाल में प्रान्तस्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है। इस वर्ष भी यह प्रशिक्षण वर्ग 10 जून 2022 से 21 जून 2022 तक हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में ग्राम टिप्पर, तहसील गलोड़ में आयोजित हो रहा है । इस वर्ग में भाग लेने वाले इच्छुक इस प्रशिक्षण वर्ग हेतु पूर्व पंजीयन कर रहे हैं । जानकारी देते हुए प्रांत सह प्रचार प्रमुख डा सत्यदेव ने बताया कि जिसने पूर्व मे प्रबोधन वर्ग, आवासीय वर्ग, नियमित रूप से साप्ताहिक मेलन, संघटन योजनानुसार विविधकार्यों व कार्यक्रमों में भाग ग्रहण किया हो, साथ ही भविष्य में संभाषण शिबिर चलाने हेतु समयदान का निश्चय किया हो, वह इस प्रशिक्षण वर्ग में भाग ले सकता है । उक्त जानकारी प्रांत सह प्रचार प्रमुख डा सत्यदेव ने दी।
