पंजाब के कृषि मंत्री ने लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार के सदस्यों को दिए 50-50 लाख के चेक
( words)
पंजाब के कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चार किसानों और एक पत्रकार के परिवार के सदस्यों को 50-50 लाख रुपए के चेक सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने हमेशा 'काले कृषि कानूनों' के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है और वह किसान समुदाय के साथ खड़ी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। पंजाब सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने लखनऊ में चार किसानों और पत्रकार के परिवारों को 50-50 लाख रुपए के चेक सौंपे।
