सुनील जाखड़ ने दिल्ली में थामा भाजपा का दामन, कुछ दिन पहले कांग्रेस से दिया था इस्तीफा
( words)
पंजाब में कांग्रेस का हाथ छोड़ने वाले सुनील जाखड़ ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा। बता दें कि सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए 14 मई को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सुनील जाखड़ का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें एक अनुभवी राजनीतिक नेता बताया। इस अवसर पर मौजूद जेपी नड्डा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जाखड़ पंजाब में पार्टी को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
वहीं, भाजपा में शामिल होने के बाद सुनील जाखड़ ने कहा कि मैं सभी का आभारी हूं। ये आसान काम नहीं होता। मेरी तीन पीढ़ी कांग्रेस में रही है। मैंने राजनीति को निजी स्वार्थ और तोड़ने का काम नहीं किया। पंजाब साधु पीर की धरती है। यहीं से राष्ट्रीयता की शुरुआत होती है। कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं था बल्कि कुछ मुद्दा था। पंजाब में अभी तक कोई बदलाव नहीं आया। मुझे इस बात के लिए कठघड़े में किया गया कि पंजाब को आप किसी भी जाति और धर्म मे नहीं बांट सकते।
