महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश बनी आफत
( words)
महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई दूसरे राज्यों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इन राज्यों में बाढ़ और बारिश की वजह से अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अकेले बाढ़ की वजह से अब तक 84 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के 6 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ड जारी किया है। नागपुर से लेकर नासिक तक हाहाकार मचा है। महाराष्ट्र में आसमानी आफत कहर बनकर टूटी है। बारिश के आगे हर कोई बेबस और लाचार नजर आ रहा है। नासिक और नागपुर में सबसे ज्यादा बर्बादी और तबाही देखने को मिल रही है। नदियां उफान पर हैं। नदी किनारे बने घर और मंदिर सबकुछ डूब गए हैं।
