कश्मीर से अंडमान तक बारिश का कहर
भारत के कई हिस्सों में मानसून जनित बारिश के कारण भारी तबाही हुई है। हिमाचल में बारिश के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी देश के कई हिस्सों में भारी और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी बिहार, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ भारी बारिश के साथ मध्यम बारिश और अलग-अलग बहुत जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में व्यापक बारिश की संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीप के कई हिस्सों में व्यापक बारिश हो सकती है। वहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश का अनुमान है ।
