इन्फैंट्री दिवस पर जम्मू कश्मीर जाएगे राजनाथ सिंह, कई परियोजनाओं का भी करेंगे शुभारंभ
( words)
भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे गुरुवार (27 अक्टूबर) को जम्मू-कश्मीर में ‘‘इन्फैंट्री दिवस’’ की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक प्रोग्राम में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बुधवार (26 अक्टूबर) को यह जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि 26 अक्टूबर, 1947 को जम्मू-कश्मीर के उस समय के महाराजा हरि सिंह और भारत संघ के बीच विलय पत्र पर हस्ताक्षर होने के बाद इस पूर्व राज्य जम्मू-कश्मीर का भारत में आधिकारिक तौर पर विलय हुआ था।
