हिमाचल प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को मार्च से इतने रुपए सस्ता मिलेगा रिफाइंड तेल
( words)
हिमाचल प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर निकल कर सामने आई है। मार्च के महीने में हिमाचल प्रदेश के बीपीएल व राशन उपभोक्ताओं को मार्च से रिफाइंड तेल 11 रुपये और एपीएल को 13 रुपये सस्ता मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड का टेंडर फाइनल कर दिया है। एपीएल उपभोक्ताओं को रिफाइंड 122 रुपये, जबकि गरीब परिवारों को 104 रुपये तक मिलेगा। गौरतलब है कि अभी एपीएल उपभोक्ताओं को डिपो में रिफाइंड 135 रुपये और बीपीएल को 115 रुपये प्रति लीटर दिया जा रहा है। वर्तमान सरकार हिमाचल के राशनकार्ड परिवारों को तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो आयोडीन नमक सब्सिडी पर दे रही है।
