रुपये में फिर गिरावट, एक डॉलर के मुकाबले 83 रुपये के नीचे फिसला
( words)
करेंसी बाजार में बुधवार को एक बार फिर रुपये में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली है। रुपया पहली बार एक डॉलर के मुकाबले 83 रुपये के लेवल के नीचे जा गिरा है। करेंसी बाजार के बंद होने पर रुपया 66 पैसे यानि 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ पहली बार 83.02 रुपये पर बंद हुआ है।
