Rupee Vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे गिरकर 79.90 पर आया रुपया
रुपये में आज शुरुआत तो गिरावट के साथ हुई पर इसके बाद ओपनिंग के 1 घंटे के भीतर ही रुपये में 11 पैसे की मजबूती के साथ कारोबार करता देखा गया। रुपये में ये तेजी अच्छा संकेत माना जा सकता है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की कमजोरी यानी 79.99 पर खुला है जबकि कल ये 79.96 के लेवल पर बंद हुआ था। रुपये में आई तेजी के पीछे आज शेयर बाजार में देखी जा रही तेजी को कारण माना जा रहा है। विदेशी निवेशकों की बाजार में खरीदारी से रुपये को सपोर्ट मिला है। वहीं ग्लोबल तौर पर कच्चे तेल की गिरावट के चलते भी भारतीय करेंसी आज तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज का कारोबार ओपन होते समय बीएसई का सेंसेक्स 118.89 अंक यानी 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 55,800.84 पर खुला है और एनएसई का निफ्टी 56.00 अंक यानी 0.34 फीसदी की ऊंचाई के साथ 16,661.25 पर खुलने में कामयाब रहा है।
