अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ गई है। प्रकाश सिंह बादल को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत को मॉनिटर कर रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें हल्का बुखार होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक पिछले 2 या 3 दिन से प्रकाश सिंह बादल को हल्का बुखार था। पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की उम्र करीब 94 साल है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल को इससे पहले जून महीने में मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें रूटीन चैकअप को लेकर भी अस्पताल में भर्ती कराया जाता रहा है।
