सेंसेक्स 51 अंक टूट कर तो निफ्टी 18497 पर हुआ बंद
( words)
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत यानी 51.10 अंकों की गिरावट के साथ 62,130.57 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एनएसई का निफ्टी 0.55 अंकों की बढ़त के साथ 18,497.15 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल कंपनियों में BPCL, दिवीज लैब, कोल इंडिया, यूपीएल और नेस्ले इंडिया बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन और आयशर मोटर्स गिरावट के साथ बंद हुए।
