डॉ. शांडिल 25 नवम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
( words)
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 25 नवम्बर, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ. शांडिल 25 नवम्बर, 2026 को प्रातः 11ः30 बजे कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत बशील में प्राथमिक स्वास्थ्य भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन के साथ शुभारंभ करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री तदोपरान्त बशील गांव के संपर्क मार्ग के स्तरोन्नयन कार्य का लोकार्पण करेंगे। डॉ. शांडिल इसके उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
