शिमला : बिजली बिल वसूली में लापरवाही करने वाले अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू
( words)
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड ने बिजली बिल वसूली में लापरवाही करने वाले अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करना शुरू कर दी है इसी के साथ बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डडवाल ने सभी अधीक्षण और अधिशाषी अभियंताओं को सख्ती बरतने के निर्देश दिए है। साथ उन्होंने सरकारी विभागों से भी बिजली बिल वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा है। बिजली बोर्ड मुख्यालय शिमला से वर्चुअल बैठक में प्रबंध निदेशक ने कहा कि घरेलू, कामर्शियल, औद्योगिक, जल शक्ति विभाग, स्ट्रीट लाइट कनेक्शन से संबंधित विभाग से राजस्व प्राप्ति प्रबंधन पर जोर देना होगा।
