शिमला: राज्यपाल का सचिवालय हुआ पेपरलेस, नई दिल्ली की ओर से विकसित किया गया ई-ऑफिस
( words)
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाद अब राज्यपाल सचिवालय में भी पेपरलेस कामकाज शुरू हो गया। शुक्रवार से पूरा कामकाज ई-ऑफिस के जरिये शुरू हुआ। राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के निर्देशानुसार सचिवालय का कामकाज ऑनलाइन शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को राज्यपाल के सचिव ने राज्यपाल को ई ऑफिस सॉफ्टवेयर से अवगत करवाया और कहा कि इस परियोजना के कार्यान्वयन से कार्य में पारदर्शिता आएगी और समय भी बचेगा। ई-ऑफिस समाधान एनआईसी नई दिल्ली की ओर से विकसित किया गया है।
