शिमला : प्रॉपर्टी टैक्स जमा ना करने वालों पर नगर निगम ने नोटिस किए जारी
( words)
हिमाचल प्रदेश में प्रॉपर्टी टैक्स जमा ना भरने वालों की संख्या 500 पहुंच गई है और अब प्रॉपर्टी टैक्स जमा ना करने पर नोटिस देने का सिलसिला जारी हो गया है। शिमला नगर निगम ने टैक्स जमा नहीं करवाने वाले लोगों को नोटिस जारी किए है। कोरोना काल से लेकर अब तक लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं दिया है। आज शिमला नगर निगम के कमिश्नर आशीष कोहली ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, यदि लोगों ने समय रहते टैक्स नहीं भरा तो लोगों की नागरिक सुविधाएं बंद की जा सकती है। वही उन्होंने कहा की शिमला आईएसबीटी के पास सबसे ज्यादा 4 करोड़ की देनदारी है।
