कश्मीर के कुपवाड़ा में जवानों की आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के पास करनाह सेक्टर में सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक आतंकियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी। इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकी मारा गया है, वहीं आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि सीमा पार से आतंकियों के एक दस्ते ने घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते सुरक्षाबलों को इसकी भनक लग गई, जिसके बाद जवानों ने फौरन मोर्चा संभाल लिया। दो घुसपैठिए सीमा पार करने में कामयाब हुए थे, जिसमें से एक मारा गया। एक से 47 हथियार बरामद हुआ है, वहीं, दूसरे आतंकी को ट्रैक करने के लिए सेना का ऑपरेशन जारी है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पूरे इलाके की तलाश ली जा रही है।
