कोरोना को लेकर मोदी सरकार की नीति पर सोनिया गाँधी ने खड़े किए सवाल, कही ये बात
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना को लेकर मोदी सरकार की नीति पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने एक लेख के जरिए कोविड-19 से निपटने के लिए मोदी सरकार की पॉलिसी पर सवाल खड़े किए और कहा कि अगर पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक करोड़ टीके लग सकते हैं तो फिर रोज क्यों नहीं लग सकते हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि पहली लहर के बाद दूसरी लहर के लिए सरकार की तैयारी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन के लिए तड़पते मरीजों, असहाय परिवारजनों का दर्द सरकार ने नहीं समझा, उसे नहीं भूल सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक एक तिहाई से भी कम आबादी को टीके के दोनों डोज लगे हैं। सोनिया ने बच्चों के टीकाकरण को लेकर कहा कि कोई योजना फिलहाल सरकार की नहीं दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि विपक्ष लगातार केन्द्र सरकार पर कोरोना मैनेजमेंट को लेकर निशाना साधता रहा है। हालांकि, कोरोना महामारी को खत्म करने की दिशा में सरकार का अभियान जो-शोर के साथ चल रहा है और लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
