लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बज़ार
शेयर बाजार की क्लोजिंग में आज सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा टूटकर बंद हुआ है। कारोबार खत्म होते समय बीएसई का सेंसेक्स 635.05 अंक यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 61,067.24 के लेवल पर क्लोज हुआ। एनएसई का निफ्टी 186.20 अंक यानी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 18,199.10 पर जाकर बंद हुआ है। सबसे अधिक गिरावट मिडकैप शेयरों में दिखी और ये शेयर 1.58 फीसदी तक टूटे। हालांकि बाजार में फार्मा, हेल्थकेयर और आईटी इंडेक्स में मजबूती दिखी। फार्मा इंडेक्स में 2.39 फीसदी, हेल्थकेयर इंडेक्स में 2.67 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 0.53 प्रतिशत की तेजी रही। बुधवार के कारोबारी सेशन में बाजार में सनफार्मा, एचसीएल, टीसीएस, टेक महिंद्रा और नेस्ले इंडिया टॉप गेनर्स रहे, जबकि इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी और अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी।
