हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार
भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन अच्छी तेजी के साथ कारोबार करने के संकेत दे रहा है। बाजार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई है और निफ्टी ओपनिंग में ही 17400 के पार आ गया है। सेंसेक्स में भी 300 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ ट्रेड ओपन हुआ है। एशियाई बाजारों में निक्केई को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। घरेलू बाजार में आईटी और बैंक शेयरों की दमदार तेजी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 333.15 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 58,744 पर खुला है। एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 126.95 अंक यानी 0.73 फीसदी की तेजी के साथ 17,438 पर खुला है। सेंसेक्स में आज 30 में से केवल एक शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में बढ़त का हरा निशान देखा जा रहा है. केवल 4 शेयरों में गिरावट का लाल निशान हावी है।
