Stock Market Opening: शेयर बाजार में आई गिरवाट, जानिए कैसे खुला बाज़ार
( words)
अमेरिकी बाजारों की गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखा जा रहा है और ये टूटकर कारोबार कर रहे हैं। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार किसी सपोर्ट को नहीं ले पा रहा है। आईटी सेक्टर आज बड़ी गिरावट के साथ बना हुए है और इसी का असर सेंसेक्स-निफ्टी के कारोबार पर देखा जा रहा है। पांचों आईटी लार्जकैप आज टॉप लूजर्स के तौर पर कारोबार कर रहे हैं। आज के शुरुआती ट्रेड में बीएसई का सेंसेक्स 233.24 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 54,248 पर खुला है और एनएसई का निफ्टी 84.45 अंक यानी 0.52 फीसदी की कमजोरी के साथ 16,136 पर ट्रेड कर रहा है।
