दिल्ली में पटाखे बेचने या फोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
( words)
पाबंदी के बावजूद पटाखे बेचने या फोड़ने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की तरफ से कई भीड़भाड़ वाली जगहों पर पेट्रोलिंग की जाएगी। आउटर दिल्ली के डीसीपी परविंदर सिंह ने दिल्ली में पटाखे बेचने और फोड़ने को लेकर सख्त चेतावनी दी है। दीवाली से पहले दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 40 किलोग्राम से ज्यादा अवैध पटाखे बरामद किये। दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पुलिस की ओर से ये प्रभावी कदम उठाए गए हैं। पडोसी राज्य में पराली जलने से प्रदूर्षण का स्तर पहले ही काफी बढ़ गया है।
