गुजरात में आज से पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी आएंगे स्कूल
( words)
गुजरात में कक्षा पहली से पांचवीं तक के लिए स्कूल आज यानी सोमवार 22 नवंबर से फिर से खुल गए हैं। स्कूल दोबारा खोलने की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने रविवार 21 नवंबर को थी। घोषणा के साथ ही, मंत्री ने कुछ शर्तों के बारे में भी जानकारी दी है जो स्कूलों के फिर से शुरू होने से पहले निर्धारित की गईं थीं। राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने रविवार को कहा कि राज्य में स्कूल 22 नवंबर से ऑफलाइन कक्षाओं की शुरुआत कर सकते हैं। कोरोना महामारी का प्रकोप शुरू होने के बाद से यह पहली बार होगा जब कक्षा पहली से पांचवी तक के छात्र व्यक्तिगत रूप से स्कूलों में भाग लेंगे।
