रूमित बोले, 2022 का चुनाव लड़ेंगे, कार्यकर्ता बिखरे
सवर्ण समाज संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने देवभूमि पार्टी का एलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी और सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे। रूमित के इस एलान के बाद कार्यकर्ता बिखर गए।
12:00 PM : अल्टीमेटम : तीन घंटे में नहीं आये सीएम तो शिमला शहर की तरफ कूच
राजधानी शिमला में देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ता शिमला में टूटीकंडी क्रॉसिंग पर प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तीन घंटे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बात करने नहीं आए तो शिमला के लिए कूच किया जाएगा। हजारों लोग इस प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे है। देवभूमि सवर्ण समाज संगठन की मांग है कि सरकार सामान्य वर्ग आयोग नहीं, बल्कि सवर्ण आयोग का गठन करे। साथ एक्ट के तहत इसकी स्थापना हो। इसके अलावा आयोग में ये गैर राजनीतिक और योग्य लोगों की नियुक्तियां होनी चाहिए। एससी एसटी एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने के लिए इसमें कार्रवाई का प्रावधान हो।
