काजा की वादियों में छिड़ेगी प्रतिस्पर्धा की जंग
काजा की खूबसूरत वादियों में पहली बार राष्ट्रीय महिला आईस हाॅकी प्रतियोगिता होने जा रही है। 25 दिंसबर से नेशनल डिव्लेमेंट कैंप काजा में आयोजित हो रहा है। कैबिनट मंत्री डॉ. रामलाल मारंकडा ने कहा कि हमारी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। स्पीति में वर्ष 2019 से आइस हाॅकी खेल के प्रति बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहली बार काजा में इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष बेटियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था और इस बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी हमें मिली है। इससे साफ जाहिर है आने वाले सालों में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के आयोजन आसानी से स्पीति में हो सकेंगे। हमें काजा में हाई एल्टीटयूड स्पोर्टस सेंटर बना रहे है। इसका काम तीव्र गति से चला है। कैंप और प्रतियोगिता के आयोजन में आईस हाॅकी ऐसोसियेशन आफ लाहुल स्पिति की काफी बड़ी भूमिका है।
एडीएम मोहन दत शर्मा ने कहा कि कैंप और प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर कार्य चल रहा है। प्रशासन और एसोसिएशन के सदस्य दिन-रात मेहनत कर रहे है। इस आयोजन को बड़ी धूम धाम से करवाया जाएगा। खिलाड़ियों के ठहरने की उचित व्यवस्था का इंतज़ाम यहां पर किया गया है। यहां पर विंटर आलेम्पिक भी आयोजित हो सकती है।
25 से शुरू होगा नेशनल डिव्लेपमेंट कैंप
25 दिंसबर से शुरू होने वाले नेशनल डिव्लेपमेंट कैंप में 80 के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। संभावित 16 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच से सात टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। हर टीम में 22 खिलाड़ी होंगे। इसके साथ ही 10 आफिशयल भी रहेंगे। प्रतियोगिता में रोजाना दो से तीन मैच होंगे। कैंप में हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली मुबई हिमाचल आदि खिलाड़ी आएंगे।
माइनस के तापमान में तैयार कर रहे रिंक
एसोसिएशन के सदस्य रिंक को तैयार करने में सुबह से लेकर शाम तक काम कर रहे है। शाम होते ही छोटी गाड़ियां रिंक में जम रही बर्फ पर चलाई जा रही है ताकि बर्फ जम जाए। इसके बाद पानी का छिड़काव करके एक नई सतह बर्फ की तैयार की जा रही है।अभी रिंक को तैयार होने में कुछ दिन लगेंगे। लेकिन एसोसियेशन के सदस्य माईनस 10 डिग्री के तापमान में देर रात तक रिंक तैयार करने का कार्य कर रहे है।
