देश को मिली पांचवीं वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
देश में आज से 5वीं वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। आज दक्षिण भारत को पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है। शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने केएसआर रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। बता दें कि 5वीं वंदे भारत ट्रेन बेंगलुरु से चलकर मैसूर से होते हुए चेन्नई जाएगी। बता दें कि अब दक्षिण भारत के बीच बड़े शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक अब चेन्नई और बेंगलुरु के बीच का सफर बहुत कम समय में पूरा किया जा सकता है। फिलहाल बेंगलुरु और चेन्नई के बीच शताब्दी एक्सप्रेस, डबल डेकर, चेन्नई मेल और चेन्नई मेल जैसी कई ट्रेनें चल रही है। वहीं वंदे भारत की बात करें तो यह ट्रेन 160 किलोमीटर की अधिकतम स्पीड से चल सकती है। ट्रेन के शेड्यूल की बात करें तो यह ट्रेन (20607) चेन्नई से मैसूरु 5 बजकर 50 मिनट पर चलेगी। इसके बाद यह 10.20 मिनट बेंगलुरु सिटी जंक्शन पहुंचेगी और फिर वहां से 5 मिनट बाद मैसुरु के लिए रवाना हो जाएगी और 12.20 पर यह यात्रियों को मैसेज पहुंचा देगी। वहीं बेंगलुरु से 14.50 को चलकर यह ट्रेन 19.30 मिनट पर यह चेन्नई पहुंच जाएगी
