भारत में लगातार बढ़ रहा जानलेवा कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट का खतरा, 32 केस दर्ज
( words)
देश में जानलेवा कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट का खतरा लगातार बढ़ रहा है। डेल्टा वैरिएंट की तुलना में यह वेरिएंट 5 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है और इस आंकलन का असर भी दिख रहा है। देश में अबतक इस वेरिएंट के 32 केस आ चुके हैं। अकेले महाराष्ट्र में 17 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र एक बार फिर डरा रहा है और ये डर यूपी तक पहुंच रहा है, क्योंकि देश के सबसे बड़े सूबे में चुनाव हैं। बता दें कि धारावी में तंजानिया से आया एक शख्स ओमिक्रोन से संक्रमित हुआ है। मुंबई में तीन नए केस मिले हैं, जिसमें एक साढ़े तीन साल की बच्ची भी शामिल है। महाराष्ट्र में कुल 7 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब ओमिक्रोन के कुल 32 मरीज हो गए हैं।
