हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली, सोलंगनाला में हुई साल की पहली बर्फबारी | Himachal Pradesh News
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली, सोलंगनाला, फातरू, कोठी, गुलाबा, पलचान तथा जलोड़ी दर्रा में इस सर्दी की पहली बर्फबारी हुई है। शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ है। कुल्लू जिले के कई इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई बस रूट प्रभावित हुए हैं। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। सफेद चांदी से लकदक हुए घाटी के स्नो प्वाइंटों से चार माह से सुस्त चल रहे कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। बर्फबारी से शिमला, कुफरी और नारकंडा में सैलानियों की आमद में भारी इजाफा होने की उम्मीद है। सिरमौर जिले के चूड़धार में भी ताजा हिमपात हुआ है। निचले इलाकों में बारिश हो रही है। जनजातीय जिला किन्नौर और आउटर सिराज के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का क्रम जारी है।
Himachal Pradesh News
