देश में नहीं टला कोरोना संक्रमण का खतरा, जानिए क्या है भारत में कोरोना संक्रमण की ताज़ा स्थिति
कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। भारत में पिछले 24 घंटों में 10,126 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कि पिछले 266 दिनों में सबसे कम हैं। सबसे अच्छी बात है कि पिछले 24 घंटों में 11,982 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। रोजाना पॉजिटिविटी दर 0.93 फीसदी दर्ज की गई है। देश में लोगों को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान तेज गति से जारी है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 109.08 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। रिकवरी दर वर्तमान में 98.25% है जो कि मार्च 2020 के बाद से उच्चतम है। वंही पिछले 24 घंटों में 11,982 ठीक होने से कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,37,75,086 हो गई है। बहरहाल कोविड-19 की वजह से कई देशों की स्थिति काफी खराब दिख रही है। वही भारत में तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चलाकर इस बीमारी को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की जा रही है।
