सोने चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, इतने रूपए हुआ सस्ता
( words)
देश में आज सोना और चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है। सोना 51,000 से ऊपर चल रहा है और आज इसमें बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सोना जहां वायदा बाजार में लगभग सपाट कारोबार कर रहा है वहीं रिटेल बाजार में इसमें 600-650 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ते दाम देखे जा रहे हैं। चांदी में 250 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में आज सोना 10 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसका अक्टूबर वायदा 10 रुपये गिरकर 51153 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी में 260 रुपये की गिरावट के बाद 54,732 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट देखे जा रहे है। चांदी में ये भाव सितंबर वायदा के लिए हैं।
